कवर्धा। बोड़ला क्षेत्र में मवेशी तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रात में दबिश देकर 13 भैंस-भैंसों को मुक्त कराया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
कार्रवाई की टीम ने की। मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मवेशियों को रस्सियों से एक-दूसरे के गले में बांधकर, बिना चारा-पानी के पैदल बोड़ला की ओर ले जा रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में दो लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोभाराम बंजारे (55) और दिलीप बंजारे (39), दोनों निवासी ग्राम मुड़ियापारा, थाना बोड़ला के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि 11 भैंसा और 2 भैंसी (कुल 13) को रात के समय जबलपुर (मध्यप्रदेश) ले जाने की तैयारी थी।
बरामद मवेशियों को थाना लाकर पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद सभी को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार साथियों की तलाश जारी है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।