बाइक से मायके जा रही महिला को बनाया निशाना; दो आरोपी फरार
कवर्धा। जिले में अपराध का ग्राफ थमता नजर नहीं आ रहा। सोमवार दोपहर दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर महिला से लूट की वारदात ने लोगों में दहशत बढ़ा दी। ससुराल से पति के साथ बाइक पर मायके आ रही महिला को रास्ते में चार बदमाशों ने घेर लिया और देशी कट्टा दिखाकर सोने-चांदी के जेवर लूट लिए।
वारदात के बाद बदमाश भागने लगे, लेकिन पीड़ितों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पीछा कर एक बाइक सवार दो आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। दूसरी बाइक में सवार दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और दोनों पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लिया।
आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। फरार दो आरोपियों की तलाश में जिलेभर के सरहदी इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।