घर के सामने अंकों पर लगा रही थीं दांव, नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम भी आए सामने
कवर्धा। शहर में सट्टा कारोबार पर पुलिस ने फिर शिकंजा कसा है। थाना कवर्धा क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं को सट्टा खिलाते पकड़ा। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए खाईवाली कर सट्टा संचालित कर रही थीं।
पुलिस टीम ने पहले वार्ड क्रमांक 01 शिवाजी कॉलोनी में दबिश दी, जहां नंदनी उर्फ नीलू गुप्ता (42) को उसके घर के सामने अंकों पर सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके से सट्टा-पट्टी, नगद रकम और अन्य सामग्री जब्त की गई।
इसके बाद वार्ड क्रमांक 05 लोहारा नाका देवारपारा में दूसरी कार्रवाई में पूजा बांधेकर (28) को सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
मोबाइल से खुला नेटवर्क
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिलाएं अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सट्टा चला रही थीं। इनके जरिए सट्टा खेलने वाले अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।