सहायक शिक्षक फेडरेशन के सतत प्रयास लाए रंग, प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों पर आदेश जारी
कवर्धा। जिले के सहायक शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से लंबित चल रही प्रक्रिया पर आखिरकार मुहर लग गई और प्राथमिक प्रधान पाठक के 70 पदों पर पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए। आदेश जारी होते ही शिक्षकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के पदाधिकारियों ने इसे संगठन की एकजुटता और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया है। फेडरेशन के अनुसार पूरी प्रक्रिया को गति देने में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री के कार्यालय से मिला सहयोग अहम रहा। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा के मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताया गया।
फेडरेशन पदाधिकारियों का कहना है कि पदोन्नति आदेश से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूती मिलेगी।
जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में केशलाल साहू, राजेंद्र शर्मा, नवीन ठाकुर, लोकेंद्र चंद्रवंशी, सुरेश सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, झूमुख लाल बंछोर, प्रदीप मंडावी, उमेश सिंह ठाकुर, अर्चना तिवारी, मोनिका चंद्रवंशी सहित अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
फिलहाल, जिले के शिक्षा जगत में इस निर्णय को सकारात्मक बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।