कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिकहाईलाइट्स

मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े कार्यकर्ता

कवर्धा। मनरेगा बचाने, धान खरीदी और कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने कवर्धा में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। “मनरेगा बचाओ संघर्ष” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यालय के बाहर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसानों को बदनाम कर रही है और वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना का स्वरूप बदलकर उसे बंद करने की दिशा में काम कर रही है।

सभा के बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी तीन बैरिकेड तोड़ते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंच गए। यहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझपटी हुई। सड़क किनारे लगे होर्डिंग गिरने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी रही।

मीडिया से चर्चा में बैज ने कहा कि सरकार ने इस वर्ष 165 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था, जबकि केवल 139 लाख मीट्रिक टन धान की ही खरीदी हो सकी। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार को विफल बताया।

प्रदर्शन में जिला प्रभारी पदम कोठारी, थानेश्वर पाटिला, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK