कवर्धा विशेषक्राइम सेल

कवर्धा: दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

कवर्धा। जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के महराटोला गांव में दहेज प्रताड़ना का एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की कथित रूप से हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मृतका की पहचान लोकेश्वरी साहू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लोकेश्वरी की शादी जोहन साहू से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन भी पति जोहन साहू ने दहेज की मांग को लेकर लोकेश्वरी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसे ज़हर पिला दिया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
हालत बिगड़ने पर आरोपी पति लोकेश्वरी को लोहारा अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान लोकेश्वरी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति जोहन साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, मृतका के मायके पक्ष के परिजन न्याय की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। मृतका के पिता लेखराम साहू ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने भी लोकेश्वरी के साथ मारपीट की और ज़हर पिलाने की घटना में उनकी भूमिका रही है। उन्होंने आरोपी के माता-पिता के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद महाराटोला गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK