कवर्धा विशेषक्राइम सेलचर्चा में हैछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

निवेश कंपनी बनाकर 50 करोड़ की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने निवेश कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने बताया कि 30 अक्टूबर 2024 को कवर्धा निवासी शिव सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि DYPDHURWE BROTHERS CONSULTANTS PVT. LTD./निवेश किंग नाम की कंपनी के संचालकों ने 10 प्रतिशत मासिक ब्याज और एक साल बाद मूल राशि लौटाने का झांसा दिया था। इसी के आधार पर बड़ी संख्या में लोगों से निवेश कराया गया और बाद में रकम वापस नहीं की गई।

लगातार जांच और दबिश के बाद 19 अगस्त 2025 को पुलिस ने तीनों आरोपियों—धर्मेश धुर्वे (35 वर्ष), यतीन्द्र धुर्वे (29 वर्ष) और नारायण प्रसाद धुर्वे (56 वर्ष), निवासी मठपारा, कवर्धा—को गिरफ्तार किया।

आरोपीगण : धर्मेश, यतीन्द्र, नारायण

पुलिस ने बताया कि कबीरधाम जिले में लगभग 1.39 करोड़ रुपये की ठगी की गई, जबकि बिलासपुर और अन्य जिलों में कुल ठगी की राशि 50 करोड़ रुपये से अधिक है। आरोपियों ने इस रकम से बिलासपुर में 57 लाख रुपये की जमीन, कवर्धा में 1.10 करोड़ रुपये की भूमि और टाटा हैरियर व अर्टिगा जैसी गाड़ियां खरीदी थीं।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आर्थिक अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और निवेशकों को ठगने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने का अनुरोध किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, पांडातराई प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, साइबर प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा सहित पुलिस की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading