कवर्धा विशेष

ग्राम समनापुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, युवाओं को खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया गया

कवर्धा। गृह मंत्रालय भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में ग्राम समनापुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक संजय धुर्वे के निर्देशन तथा थाना प्रभारी झलमला पुरसोत्तम धुर्वे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पर जागरूकता फैलाई। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।

थाना प्रभारी पुरसोत्तम धुर्वे ने पुलिस अधीक्षक का संदेश देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है। नशे की लत कई लोगों को अपराध और असामाजिक गतिविधियों की ओर धकेल देती है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक कार्यों में समय देने की अपील की।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई कर रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि पंचम सिंह, लक्ष्मण नेम, किशन सिंह धुर्वे, हेम सिंह टेकाम, पुष्पा नित्य कम, दर्शन मेरा भी, मनसुख मेरा भी, प्रकाश टेकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में उपस्थित सभी ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading