कवर्धा विशेषक्राइम सेल

पंचायत चुनावी रंजिश में भाई बना भाई का दुश्मन, ईंट और दांत से किया हमला — आरोपी गिरफ्तार


कवर्धा | पंचायत चुनाव के दौरान उपजे विवाद ने कबीरधाम जिले में एक परिवार को हिंसा की आग में झोंक दिया। थाना कुण्डा क्षेत्र के ग्राम नरौली में दो सगे भाइयों के बीच चुनावी रंजिश इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी को कुण्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नरौली निवासी अंतु मेहर (उम्र 49 वर्ष) 4 फरवरी की रात अपने घर में था, तभी उसका छोटा भाई संतोष मेहर (उम्र 39 वर्ष) शराब के नशे में वहां पहुंचा। पंचायत चुनाव से जुड़ी पुरानी बात को लेकर दोनों भाइयों में बहस होने लगी, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई।

आरोपी संतोष ने गाली-गलौच करते हुए पहले तो हाथ मुक्कों से हमला किया और फिर पास पड़ी ईंट से प्रहार कर बड़े भाई को लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, उसने बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली को दांत से काट लिया और जान से मारने की धमकी भी दी। घायल अंतु मेहर को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण में चोट को गंभीर पाते हुए धारा 118(2) बीएनएस को प्रकरण में जोड़ा गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल, तथा एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेश प्रधान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी शुरू की और 8 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), एवं 118(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK