कवर्धा। कवर्धा में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 45 वर्षीय ओंकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर भोरमदेव शक्कर कारखाना के पास हुआ।
नौसिखिया चालक ने खोया नियंत्रण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त कार को एक नौसिखिया व्यक्ति चला रहा था। नई कार होने के कारण वह उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क पार कर रहे बाइक सवारों को तेज टक्कर मार दी।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। लेकिन इस बीच आरोपी चालक अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पोड़ी पुलिस चौकी प्रभारी विमल लावन्या ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।