CHHATTISGARHKABIRDHAM

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे नुक्कड़ सभाएं

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब मतदाताओं तक भाजपा की बात पहुंचाने के लिए स्टार प्रचारकों की एंट्री हो रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय शर्मा शनिवार को कवर्धा शहर में प्रवास करेंगे। वे चार से पांच नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगेंगे। इस दौरान वे शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे।

भाजपा को जिताने के लिए जुटेंगे दिग्गज नेता

भाजपा के समर्थन में पूर्व सांसद एवं पूर्व जिला भाजपा प्रभारी लखनलाल साहू भी शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुंचेंगे। वे नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बैठकें, सभाएं एवं जनसंपर्क कर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी एवं भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

निकाय चुनाव में भाजपा की ताकत बढ़ी

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वरिष्ठ नेता लखनलाल साहू के कवर्धा दौरे से चुनाव प्रचार को नई ऊर्जा मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क अभियानों में जुटे हुए हैं। आगामी निकाय चुनाव में “ट्रिपल इंजन सरकार” की अपील के साथ भाजपा मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK