WORLD

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: नतीजे आज, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज शनिवार को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ था। अब 8 फरवरी को मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा। इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।

सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है और शुरुआती रुझान पहले कुछ घंटों में आने की उम्मीद है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार 60.54% मतदान हुआ था, जिसमें कुछ बदलाव संभावित है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने जानकारी दी कि मतगणना के लिए 5,000 से अधिक कर्मियों की तैनाती की गई है। 19 मतगणना केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियां और दिल्ली पुलिस के जवानों की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्रों के अंदर केवल अधिकृत कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति है, जबकि मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

AAP और BJP के बीच तकरार जारी

मतगणना से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। AAP के नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह उनके उम्मीदवारों को पैसों का लालच देकर अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस आरोप की जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) को निर्देश दिया है। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि AAP हार के डर से बहाने बना रही है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

राजनीतिक दलों के दावे

एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी को 50 सीटें मिलेंगी और वे सरकार बनाएंगे। वहीं, AAP ने एग्जिट पोल को गलत बताते हुए कहा कि वह चौथी बार सरकार बनाएगी और अरविंद केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की जनता किसे अपना नेता चुनती है और क्या एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं या नहीं।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK