CHHATTISGARHKABIRDHAM

नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा ने झोंकी ताकत, चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी को मिल रहा विशाल जनसमर्थन

कवर्धा। नगरीय निकाय चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 23 मेन रोड, वार्ड नंबर 22 ठाकुरपारा करपात्री पार्क और वार्ड नंबर 17-18 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। बाजे-गाजे के साथ निकल रही जनसंपर्क रैलियों ने चुनावी माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया है। भाजपा प्रत्याशियों के साथ आमजन भी बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार में भाग ले रहे हैं।

“ट्रिपल इंजन सरकार से होगा अभूतपूर्व विकास” – चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने कहा,
“कवर्धा की जनता ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। डबल इंजन सरकार की वजह से मात्र एक वर्ष में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए हैं। अब नगरीय निकाय चुनाव में जनता ट्रिपल इंजन लगाने जा रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि,
“पिछले 15 वर्षों में जितना विकास हुआ, उससे कहीं अधिक अगले 5 वर्षों में होने जा रहा है। पालिका चुनाव के बाद आवासीय पट्टे और आवासविहीन लोगों को पक्के मकान देने का कार्य भाजपा सरकार करने जा रही है। दिव्य और भव्य कवर्धा बनाने के लिए हम जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। कवर्धा की जनता जागरूक है और निश्चित तौर पर शहर के विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार चुनेगी।”

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

भाजपा की रैली में उमड़ा जनसैलाब

जनसंपर्क रैली में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह, पार्षद प्रत्याशी रिंकेश वैष्णव, अजय कुमार ठाकुर, किरण सोनी, संतोष भारती, रंजीता कुर्रे, हमीद सिद्दकी, राजेंद्र सलूजा, जसवंत छाबड़ा, राजेंद्र शर्मा, दीपक ठाकुर, केसरीचंद सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK