कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला कबीरधाम के लिए नियुक्त प्रेक्षक बी. विवेकानंद रेड्डी ने नाम निर्देशन पत्र लेने और जमा करने की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया।
प्रेक्षक श्री रेड्डी ने नगर पालिका और पंचायत निर्वाचन के लिए बनाए गए फार्मों की लेने और जमा करने की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाम निर्देशन प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री रेड्डी ने कहा कि नाम निर्देशन पत्र लेने और जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुगमता से चले। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उचित जानकारी और सहयोग प्रदान किया जाए।
प्रेक्षक ने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि चुनाव कार्य सुगम और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री गीता रायस्त भी उपस्थित थीं।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।