KABIRDHAM

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से इंदौरी नगर पंचायत में अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए मिली 1.49 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

प्रदेश के हर गाँव और शहर में अधोसंरचना विकास से लेकर जनता की मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्यों की सौगात प्रदेशवासियों को दी जा रही है। पंडरिया विधासनभा में भी नगर पालिक व नगर पंचायत के सौन्दर्यीकरण, अधोसंरचना विकास, सड़क निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा के लगातार प्रयासों से करोड़ों की सौगात मिली है। आज भावना बोहरा के प्रयासों से इंदौरी नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विदित हो की पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका एवं नगर पंचायत अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विकास व सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता, जनता की मूलभूत सुविधाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया था। उनके प्रस्ताव और जनता के हित को देखते हुए विभाग द्वारा अबतक नगर पालिका परिषद् पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के सौन्दर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना विकास हेतु 6 करोड़ 90 लाख रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें नगर पालिका परिषद पंडरिया हेतु 3 करोड़ रुपए, नगर पंचायत पांडातराई हेतु 2 करोड़ 40 लाख रुपए एवं आज नगर पंचायत इंदौरी हेतु 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यों के लिए राशि की स्वीकृति दी गई है जिसके लिए भावना बोहरा ने पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य और लक्ष्य जनसुविधाओं के विस्तार के साथ ही क्षेत्र का विकास प्राथमिकता से रहा है। जब क्षेत्र का विकास होगा तो वहां की जनता का विकास भी सुनिश्चित होगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी अबतक सड़क निर्माण, अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण, सड़क निर्माण जैसे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु करोड़ों की सौगात जनता की मिली है एवं ये सभी विकास कार्य प्रगति पर भी हैं। जिस विश्वास के साथ जनता ने भाजपा को प्रदेश की जिम्मेदारी दी है माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में भाजपा उसे पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। विगत 10 माह में प्रदेश तीव्र गति से विकास कर रहा है, जनसुविधाओं का विस्तार ध्रुव गति से आगे बढ़ रहा है वहीं कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि कांग्रेस के कुशासन में पंडरिया विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में बदहाली, अराजकता एवं जन अधिकारों का हनन हो रहा था आज भाजपा सरकार के सुशासन में वहां खुशहाली आ रही है। हमारे पंडरिया विधानसभा में 14088 आवासों को स्वीकृति मिली एवं पहली किश्त लाभार्थियों के खातों में जारी की गई। महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहयता मिल रही है। हमारे शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया, पंडरिया विधानसभा के गन्ना किसानों के बकाया राशि का पूर्ण भुगतान किया गया, करोड़ों के विकास कार्य जो वर्षों से ठप्प पड़े थे उसे पुनः शुरू करने का काम भाजपा सरकार ने किया। कांग्रेस ने केवल वादे किये और उन्हें पूरा करने की जगह केवल भ्रष्टाचार एवं घोटाले किये। आज जनता की आवाज को सुना भी जाता है, उनके सुझाव पर अमल भी किया जाता है और क्षेत्र के विकास एवं जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाता है। यह सभी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साफ़ नियत और सही विकास के संकल्प एवं सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से ही पूरा हो रहा है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा की जनता ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने के लिए मैं हमेशा प्रयासरत हूँ। आपके सुझाव और क्षेत्र के विकास के साथ हम मिलकर समृद्ध पंडरिया के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे। यह विकास कार्य अभी महज शुरुआत है, मोदी की गारंटी में जो भी वादे किये गए हैं उसे अक्षरशः पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं। आने वाले समय में ऐसे और भी विकास कार्य एवं आप सभी की सुविधाओं के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे उन्हें उठाने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। मैं इंदौरी नगर पंचायत अंतर्गत निवास करने वाले समस्तजनों को इन विकास कार्यों के लिए बधाई देती हूँ और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त करती हूँ।

इंदौरी नगर पंचायत अंतर्गत विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इंदौरी नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 व 11 मेन रोड हाईस्कूल से विजय चन्द्रवंशी, मित्रसेन चन्द्रवंशी के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 38.70 लाख, वार्ड क्र 02 शा.पूर्व.मा.शाला से हीरा साहू के घर होते हुए नया बाजार तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 25.66 लाख, वार्ड क्र 01 मानिकचौरी रोड से बलराम साहू के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 9.29 लाख, वार्ड क्र 04 शत्रुहन साहू के घर से सेखु साहू के घर तक सी.सी. रोड एवं आर. सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 10.32 लाख, वार्ड क्र. 13 बड़े रगरा रोड से बुधे यादव के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 16.00 लाख, वार्ड क्र. 01 में सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक निर्माण एवं आदमकद मूर्ति स्थापना कार्य लागत 20.00 एवं वार्ड क्र. 07 में भारत माता चौंक निर्माण एवं सौंदर्याकरण कार्य लागत 30.00 लाख रुपए इस प्रकार कुल 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK