कवर्धा। कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज महिला किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘‘कृषि में महिला उद्यमियों की भूमिका‘‘ पर जोर देना था। कार्यक्रम में महिला स्वसहायता समूह, जोराताल, नेवारी एवं जमुलिया के लगभग 60 महिला कृषक ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को कृषि से संबंधित उद्योग धंधो की जानकारी दी गई तथा भविष्य में महिलाएं कृषि के माध्यम से आत्मनिर्भर कैसे बने इस बारे में विस्तृत रूप में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि कर्मण पुरष्कार सम्मानित श्रीमती अदिति कश्यप को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही महिला स्वसहायता समूह, जोराताल, नेवारी एवं जमुनिया को कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी. पी. त्रिपाठी, इंजी. टी. एस. सोनवानी, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि अभियांत्रिकी डॉ. एन. सी. बंजारा, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा) सुशील वर्मा जिला कबीरधाम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती सविता खुंटे एवं योगेश कुमार कौशिक, कार्यक्रम सहायक, कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थित थे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।