कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को विगत दिनों विभिन्न माध्यमों से सूचना मिली कि ग्राम मुडघुसरी मैदान के पशु संक्रामक बीमारी से ग्रसित है। सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने तत्काल पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को गाँव में शिविर लगाकर पशुओं की जांच, उपचार कर वस्तु स्थिति की रिपोर्ट देने निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देश पर ग्राम मुडघुसरी मैदान में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया और सभी पशुओं का जाँच और उपचार किया गया।
डॉ. रौशनी हिरवानी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देश पर 13 सितंबर को ग्राम मुडघुसरी मैदान में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया और सभी पशुओं का जाँच और उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गाँव के कोई भी पशुओं में किसी भी प्रकार की संक्रामक बीमारी नहीं है। उन्होंने बताया कि विगत दो दिवस में किसी भी पशु की मृत्यु नही हुई है। इस दौरान पशुपालकों को पशुपालन के बारे में जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया गया । शिविर के दौरान ग्राम के सरपंच व लगभग 50 पशु पालक उपस्थित थे। इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव, मनोज महोबिया, राजेश यादव एमवियू की टीम के द्वारा 2 दिवस से लगातार ग्राम का भ्रमण व निरीक्षण किया जा रहा है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।