कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

सिल्हाटी (बैजलपुर) में 132 केव्हीए का विद्युत उपकेन्द्र का  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्धाटन

कवर्धा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज 52 करोड़ रूपए की लागत से जिले के सिल्हाटी (बैजलपुर) 132 केव्हीए का विद्युत उपकेन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने क्षेत्रवासी को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उद्घाटन के बाद उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और जिले तथा क्षेत्र में बिजली कटौति को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस उपकेंद्र के क्षेत्र के लोगो को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभ की जानकारी भी ली। यहां बताया गया कि सिल्हाटी (बैजलपुर) 132 केव्हीए का विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना के साथ 132 केव्ही लाईन विस्तार का कार्य किया गया है। जिससे इस क्षेत्र के किसानों सहित ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के 33/11 विद्युत उपकेन्द्र कुसुमघटा, सारंगपुर, पाण्डातराई, मड़मड़ा व बैजलपुर को इससे जोड़ा गया। जिससे 33/11 विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े सभी उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। भविष्य में 33 के. व्ही. के 4 फीडर के निर्माण कार्य होने के पश्चात 33/11 के. व्ही. के 3 विद्युत उपकेन्द्र से 50 ग्राम लाभान्वित होंगे। इससे उस क्षेत्र के 65 ग्रामों के घरेलू व अन्य श्रेणी के उपभोक्तागण एवं पम्प कनेक्शन के किसान लाभान्वित होंगे तथा लो वोल्टेज की समस्या का निराकरण होगा। इस विद्युत उपकेन्द्र से विभिन्न श्रेणी के लगभग 20000 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे एवं कवर्धा उपकेन्द्र पर भी 15 मेगावाट विद्युत भार का दबाव कम होगा।

उद्धाघटन के अवसर पर पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व अध्यक्ष संतोष पटेल, विदेशी राम धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, ईश्वरी साहू, नितेश अग्रवाल, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्रीकांत उपाध्याय, मनिराम साहू, नरेन्द्र मानिकपुरी सहित आसपास के ग्रामीजन और पंच-सरपंच जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK