कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे नागरिकों, आमजनों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
आज जनदर्शन में ग्राम परसवारा निवासी मनीराम ने जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने आवेदन दिया। कलेक्टर ने शक्कर कारखाना के एमडी को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम मारियाटोला के ग्रामीणों ने बाईपास के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने आवेदन दिया। कलेक्टर ने पीएमजीएसवाई के अधिकारी को निर्देशित किया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने नामांतरण, बंटवारा, स्वास्थ्य, शिक्षा के संबंध में आवेदन दिया। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर सुश्री हर्षलता वर्मा उपस्थित थी।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।