कवर्धा। कबीरधाम जिले में कुल 90 सहकारी समिति स्थापित है जिसके अंतर्गत किसानो को केसीसी ऋण खाद बीज वितरण का कार्य किया जाता है। इस वर्ष भी सहकारी समितियों में खाद का भंडारण शासन स्तर से कराया जा चुका है जो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 10 प्रतिशत अधिक खाद का भंडारण समितियों में किया जा चुका है साथ ही भंडारित खाद को समितियों द्वारा अपने कृषक सदस्यों को वितरण किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को कुछ समितियों में किसानों को खाद के आवश्यकता के संबंध में जानकारी मिली थी जिसके बाद श्री शर्मा के द्वारा संज्ञान में लेते हुए तत्काल विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर खाद का भंडारण समिति विरेंद्रनगर एवं रणवीरपुर में कराया गया और वितरण तत्काल करने का आदेश दिया। नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में सभी प्रकार का खाद उपलब्ध है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।