CHHATTISGARHKABIRDHAM

डिप्टी सीएम विजय शर्मा कवर्धा प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में क्षेत्र के विभिन्न लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लोगों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को सुना तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने रेवा बंधा तालाब के पास लोगों से मुलाकात की और उनकी विभिन्न समस्याओं और मांगों को सुना।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्रिकेट खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा के विधायक कार्यालय के पास स्थित क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आपकी खेल के प्रति दीवानगी और समर्पण ही आपको सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने और अधिक मेहनत करने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है, ताकि आप अपनी प्रतिभा को और भी निखार सकें और देश का नाम रोशन करें।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने गुरु शिक्षक स्वर्गीय प्रदीप दुबे जी के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरु शिक्षक स्वर्गीय प्रदीप दुबे जी के घर जाकर उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय प्रदीप दुबे जी मेरे जीवन के मार्गदर्शक रहे हैं, और मेरे जीवन में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उनके सिखाए गए जीवन मूल्यों को मैं हमेशा अपने कार्यों में उतारने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय प्रदीप दुबे जी का आशीर्वाद और उनकी शिक्षाएं हमेशा उनके शिष्यों और परिवारजनों के साथ रहेंगी।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा राजू यादव के घर सत्यनारायण कथा में हुए शामिल

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज कवर्धा के रेवाबंध तालाब के पास स्थित राजू यादव के घर पर आयोजित सत्यनारायण कथा में शामिल हुए। उन्होंने कथा में सम्मिलित होकर भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने राजू यादव एवं उनके परिवार को इस शुभ अवसर पर बधाई दी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और समरसता का भाव बढ़ता है। उन्होंने कथा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारे पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वर्गीय वैघराज पंचराम साहू जी की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के शिवाजी कॉलोनी में स्वर्गीय श्री वैघराज पंचराम साहू की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय साहू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शिवाजी कॉलोनी में ही सानू साहू के घर जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने सानू साहू और उनके परिवार के साथ कुछ समय बिताया और उनके परिवारजनों का हालचाल जाना।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK