कवर्धा विशेष

यातायात नियमों को लेकर कबीरधाम यातायात पुलिस ने छात्र छात्राओं को किया जागरूक

कवर्धा। अमलीडीह के शासकीय हाई स्कूल में कबीरधाम यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों को लेकर किया जागरूक। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश प्राप्त होने पर अति. पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, पुष्पेन्द्र बघेल सहित वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में यातायात प्रभारी प्रवीण खलको के द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक करने के लियेे कवर्धा जिले के अमलीडीह के शासकीय हाई स्कूल में पालक शिक्षक मेगा बैठक में यातायात प्रभारी प्रवीण खलको के द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई।इस दौरान स्कूली बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान श्री खलको ने बताया कि शिक्षक एवं बच्चों को यातायात नियमों का पालन किसी डर भय से नही बल्कि स्वयं की सुरक्षा हेतु जिम्मेदारी से करने के प्रति जागरूक किया गया, जिससे कि सुरक्षित व सुव्यवस्थित समाज बनाने में सहायता मिलें।सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने से निश्चित रूप से दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क में प्रवेश करने तथा चलने के नियम, यातायात संकेत, सड़क दुर्घटना के कारण एवं बचाव व सावधानियों के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने को कहा गया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य संकुल के समस्त शिक्षक सहित पालक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समाप्ति उपरांत स्कूल प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण भी किया गया।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
THE PUBLIC NEWS
the voice of public

📲 द पब्लिक न्यूज़ WhatsApp Channel से जुड़ें

हर जरूरी खबर और ताजा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं। द पब्लिक न्यूज़ के साथ जुड़े रहें और अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों से हमेशा अपडेट रहें।

📰 आपको यहां मिलेंगी जरूरी खबरें
🏛️ राजनीति और प्रशासन 🚨 क्राइम और पुलिस 📍 स्थानीय खबरें 🎓 शिक्षा और रोजगार 🌾 किसान और ग्रामीण खबरें 💼 कारोबार ⚡ जनसमस्याएं 🎥 वीडियो अपडेट
📲 WhatsApp Channel को Follow / Subscribe कैसे करें?
  1. ऊपर दिए SUBSCRIBE YES या SKIP बटन पर क्लिक करें।
  2. आपका WhatsApp Channel खुलेगा।
  3. Follow / Subscribe बटन पर टैप करें।
  4. अब The Public News की नई खबरें सीधे WhatsApp पर पाएं।

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK