CRIMEKABIRDHAM

12.50 लाख की चोरी का खुलासा: पिता-पुत्र गिरफ्तार, 11.53 लाख बरामद

कवर्धा। सिटी कोतवाली क्षेत्र के मजगांव में घर से 12.50 लाख रुपए चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में गांव के ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 11.53 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मजगांव निवासी हीरालाल साहू ने 24 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 15 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच घर से 12.50 लाख रुपए चोरी हुए। परिवार के लोगों ने एक संदिग्ध को घर से निकलते देखा था, जिसका चेहरा गमछे से ढका हुआ था।

छत के रास्ते घर में घुसा, लॉकर से निकाली रकम

जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी कमलेश पटेल (19) का पुराना मकान शिकायतकर्ता के मकान से जुड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, गणेश चतुर्थी के दिन गांव के लोग पंडाल में व्यस्त थे। आरोपी शाम करीब साढ़े 5 बजे पुराने मकान में पहुंचा और अंधेरा होने का इंतजार किया।

इसके बाद छत के रास्ते हीरालाल साहू के घर में दाखिल हुआ। कमरे में लगे बल्ब को निकालकर उसने आलमारी के लॉकर से 500, 200 और 100 रुपए के नोटों के बंडल और पर्स चोरी कर लिया। रकम को गमछे में बांधकर पुराने मकान में ले गया और कार्टून में रखकर छिपा दिया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

पिता को बताया, दोनों ने अलग-अलग जगह छिपाई रकम

पुलिस के अनुसार, अगले दिन कमलेश ने अपने पिता भागवत पटेल (50) को चोरी की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने रकम को अलग-अलग जगहों पर छिपाया। कुछ समय बाद रकम खेत में बने बोर के कमरे में रखी गई और बारिश के बाद उसे वापस घर की आलमारी में रख दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, कमलेश ने करीब 47 हजार रुपए खाने-पीने सहित अन्य खर्चों में खर्च किए, जबकि भागवत ने करीब 50 हजार रुपए वाहन बनवाने और पार्ट्स खरीदने में खर्च किए।

तकनीकी जांच से पहुंची पुलिस

घटना के बाद साइबर थाना और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मैदानी जांच के आधार पर संदिग्धों की पतासाजी की। पुलिस ने 29 सितंबर को कमलेश और भागवत पटेल को उनके मकान से गिरफ्तार किया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर 11.53 लाख रुपए बरामद किए गए।

मामले में सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 415/2026 के तहत BNS की धारा 305(ए) और 331(3) में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK