कवर्धा विशेषक्राइम सेल

15 साल की नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म में युवक गिरफ्तार, रायपुर से पकड़ा गया आरोपी

कवर्धा। थाना सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अपराध क्रमांक 01/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 11 जनवरी 2026 को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से चली गई है। सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई और लगातार तलाश की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने बालिका को रायपुर से दस्तयाब किया। आरोपी की पहचान सुरजपाल (20) निवासी रावणभाटा, मंदिर हसौद, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया।

आरोपी को 13 फरवरी 2026 की रात गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading