KABIRDHAM
शासकीय हाई स्कूल बैरख में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। वनांचल के शासकीय हाई स्कूल बैरख प्रांंगण में आज विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। जिसमें संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस एक वार्षिक आयोजन है,जो हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना वैश्विक जनसंख्या वृद्धि से जुड़े प्रमुख मुद्दो तथा विकास एवं स्थिरता पर इसमें प्रभाव के बारें में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई गई थी। व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर ने कहा की विश्व जनसंख्या दिवस 2024 की थीम ” किसी को पीछे न छोड़े, सबकी गिनती करें ” यह थीम यह सुनिश्चित करती है कि संख्या में सभी का उचित प्रतिनिधित्व हो। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य शिक्षक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित हुए।
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार,
सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या
की जानकारी हमें दें।
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं




