KABIRDHAM

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 48 लाख 42 हजार की लागत से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष भवन का किया लोकार्पण

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज बोड़ला में 48 लाख 42 हजार की लागत से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्राप्त होगा। यह विद्यालय उन्हें सुरक्षित और समर्पित वातावरण प्रदान करेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी।उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है, और इस विद्यालय का लोकार्पण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। यह विद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखेगा।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK