WORLD

UP: सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे पर मुकदमा, अपहरण और मारपीट करने के आरोप

अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सपा सांसद के बेटे के खिलाफ रवि तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ अपहरण, धमकी और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

मामला जमीन सौदे के कमीशन का बताया जाता है, जिसको लेकर विवाद हुआ। अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पूराकलंदर के पलिया रिसाली गांव के रहने वाले पीड़ित रवि तिवारी की तरफ से अयोध्या के कोतवाली नगर थाने में शिकायत दी, जिसके मुताबिक, पीड़ित ने अपने जानकार की जमीन बिकवाई थी और अपने पास से उसे बयाना दिया था। ये जमीन अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति के नाम कराई गई थी। पीड़ित रवि ने अपना बयाने वाला पैसा अजित पवार से वापस लिया था, जो उसे एक चेक के जरिए मिला था।

अजीत प्रसाद पर अपहरण और मारपीट के आरोप

आरोप है कि 21 सितंबर को जब रवि कोतवाली नगर क्षेत्र के स्टेट बैंक तिराहे के पास खड़ा था तो अजीत प्रसाद ने 15-20 लोगों के साथ मिलकर पीड़ित का अपहरण कर लिया। कथित तौर पर अजीत प्रसाद ने पीड़ित के सिर पर पिस्टल तान दी। उसके साथ मारपीट करते हुए उसे रिकाबगंज की तरफ ले गए। इस दौरान उन्होंने पीड़ित का एक लाख रुपये वापस लेने का वीडियो बनाया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे रास्ते में ही छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बीजेपी ने अखिलेश यादव पर हमला बोला

इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने सपा को घेर लिया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा, ‘फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद, जिनको आजकल अखिलेश यादव अपनी छाती से लगाकर घूम रहे हैं, उनके बेटे अजीत प्रसाद ने रवि तिवारी का अपहरण करके उसकी पिटाई की। सपा कुछ सीटें क्या जीत गई, बलात्कार और गुंडागर्दी का सिलसिला थम ही नहीं रहा। उत्तर प्रदेश में एक कहावत है – जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा है गुंडा। ये उसी का प्रमाण है।’

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK