CRIMEKABIRDHAM

शराब बेचने की तैयारी में थे दो आरोपी, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा — 80 पौवा बरामद


कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 पौवा देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

यह कार्रवाई 27 जुलाई 2025 को थाना कवर्धा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल तथा एसडीओपी कृष्णा चंद्राकर के मार्गदर्शन व निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में उप निरीक्षक रजनीकांत दीवान व उनकी टीम ने भैंसा पसरा क्षेत्र में दबिश दी।

मौके से दो संदिग्ध – नारायण विश्वकर्मा (34 वर्ष), निवासी नेवारी और अंजोरी कंडरा (60 वर्ष), निवासी रेवाबंद तालाब, वार्ड क्रमांक 27, कवर्धा
को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में नारायण के पास से 28 पौवा प्लेन और 12 पौवा मसाला शराब, जबकि अंजोरी के पास से 40 पौवा प्लेन शराब बरामद हुई। कुल 80 पौवा (14.400 बल्क लीटर) देशी शराब, जिसकी कीमत ₹6,640 आँकी गई है, तथा मोटरसाइकिल (CG 04 LN 8381) को जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    इस कार्रवाई में साइबर प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, आरक्षक गज्जू सिंह राजपूत, अमित सिंहा तथा हेमंत ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही।

    THE PUBLIC NEWS
    the voice of public
    WhatsApp
    📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
    जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
    Follow करें
    📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

    About Author
    रुपेश चन्द्रवंशी

    रुपेश चन्द्रवंशी

    खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
    12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
    जुड़ें:
    लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

    लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

    कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

    समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

    📢
    जनता की आवाज़
    आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
    क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
    सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
    ⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
    📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

    Related Articles

    Leave a Reply

    Back to top button

    Discover more from THE PUBLIC NEWS

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading

    Enable Notifications OK