KABIRDHAM

महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

कवर्धा। एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत समनापुर में आज वृहद पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव संतोष पांडे, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सुशीला भट्ट, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी, सदस्य जिला पंचायत राम कुमार भट्ट, दिनेश चंद्रवंशी, संतोष पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल सहित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत स्व सहायता समूह की दीदियों ने बड़ी संख्या में पौधरोपण किया।

सांसद संतोष पाण्डेय ने पौधरोपण कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने पृथ्वी को हरा-भरा रखने पौधे लगाए तथा इसके देख-रेख का संकल्प ले जिससे पौधे बड़े होकर हम सब के लिए जीवनदाई बने। सांसद श्री पांडे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से पूरे देश में पौधरोपण का अभियान निरंतर चल रहा है। यहा खुशी का विषय है कि हमारे कबीरधाम जिले में भी लगातार पौधरोपण अभियान हो रहा है जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी मिल रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम में हम सभी की भागीदारी आवश्यक है। जिससे कि आने वाले हमारे पीढ़ियों को बेहतर प्रकृति का तोहफा देते हुए वातावरण और बेहतर किया जा सके।

पौधरोपण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा असोला भट्टी वाईल्ड लाईफ सेचुरी तुगलकाबाद नई दिल्ली से एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में ग्राम पंचायत समनापुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण करते हुए प्रकृति को हरा-भरा बनाने के लिए आह्वान किया गया तथा ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कि सभी इस अभियान का हिस्सा बनकर पौधारोपण करते हुए इसके देखभाल का संकल्प ले। सीईओ जिला पंचायत में आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विभाग अपने-अपने स्तर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। योग दिवस, स्वतंत्रता दिवस जैसे अनेक कार्यक्रमों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण पूर्व में किया गया है। इसके साथ ही जिले में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के आवासों में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया था जिसमें ग्रामीणों ने बड़े उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपने घरों में पौधे लगाते हुए उसके देखरेख का संकल्प लिया है। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान उपसंचालक पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा, सरपंच ग्राम पंचायत समनापुर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK