KABIRDHAM

एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत ग्राम पंचायत खरहट्टा में किया गया वृक्षारोपण

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/ कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खरहट्टा में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण पंचायत परिसर में किया गया।

खरहट्टा सरपंच छोटू राम चंद्रवंशी ने बताया कि ’एक वृक्ष मां के नाम अभियान’ का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण एवं जलसंरक्षण को बढ़ावा देना है। जिससे आने वाले पीढ़ियों को स्वस्थ वातारण के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इस अभियान से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का प्रयास है जिससे जलसंरक्षण में महिलाएँ अग्रणी भूमिका निभा सके। इसके साथ ही भारत सरकार के ’जल शक्ति से नारी शक्ति’ अभियान के तहत ग्राम स्तर पर ग्रामवासियों को जलसंरक्षण करने हेतु शपथ भी दिलाया गया।इसके साथ ही अभियान के दौरान बेटियों के जन्म,शिक्षा एवं बाल विवाह रोकथाम को प्रोत्साहित करने के लिए ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना का भी प्रचार-प्रसार किया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं पंचायत के पंचगण उपस्थित रहे।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK