KABIRDHAM

भारतीय मजदूर संघ ने पंडरिया कारखाना में विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिक हित में सौंपा ज्ञापन

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। पंडरिया भारतीय मजदूर संघ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया में श्रमिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को श्रमिक हित मे सौंपा ज्ञापन।
बिन्दूवार मांग

1) कारखाना में नवीन भर्ती किया जा रहा है, जिसे तत्काल पूर्णतः बंद किया जाये, एवं सत्र 2023-24 से जो नवीन भर्ती किया गया है उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाये। जिससे कारखाना को आर्थिक क्षति से बचाया जा सके।

2) विगत् वर्षों से कार्यरत समस्त ठेका श्रमिकों का मेंटनेंस सत्र 2024-25 में कार्य पर वापसी तुरन्त किया जाये।

3) आई टी आई धारित ठेका श्रमिकों का कारखाना प्रबंधन एवं भारतीय मजदूर संघ के मध्य एकमुस्त मासिक वेतन दिये जाने मौखिक समझौता हुआ था, जिसके अनुसार आई. टी. आई धारित ठेका श्रमिकों का माह जुलाई 2024 से एकमुस्त मासिक वेतन प्रदान किया जाये।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

4) पूर्व में कारखाना प्रबंधन एवं भारतीय मजदूर संघ के मध्य समझौते के तहत 12वीं पास को 5 वर्ष ,10वीं पास को 7 वर्ष ,8वीं पास को 9 वर्ष एवं 5 वी पास को 10 वर्ष का अनुभव लगातार एक ही विभाग पर कार्य कर रहा हो को कुशल दर में वृद्धि किये जाने हेतु कारखाना प्रबंधन एवं भारतीय मजदूर संघ के मध्य लिखित समझौता हुआ था। जिसमें किसी स्थान विशेष में कार्यरत श्रमिकों का पेमेंट नहीं बढ़ने का उल्लेख नहीं किया गया था किन्तु बाद में एकपक्षीय निर्णय लेते हुए कुछ स्थान विशेष में कार्यरत श्रमिकों का वेतन वृद्धि नहीं किया गया है जो समझौते को खिलाफ है। लिखित समझौते के तहत सभी ठेका श्रमिकों का पेमेंट वृद्धि किया जायें।

5) योग्यता व अनुभव के आधार पर कुशल दर में कार्यरत श्रमिकों का उच्चकुशल / एकमुस्त वेतन वृद्धि किया जावे।

6) एकमुस्त मासिक वेतनधारी कर्मचारियों का वेतन संविदा कर्मचारियों से 500रू कम में दिये जाने का आश्वासन दिया गया था अतः संविदा कर्मचारियों के वर्तमान मासिक वेतन दर अनुसार लागू किया जावे।

7)मैंटनेंस सत्र 2024-25 में कार्यरत् समस्त श्रमिकों से कार्य लिया जावें (कुछ ठेका श्रमिक सिर्फ पंचिंग करते है जिनका पूर्ण पेमेंट बनता है जिसका भुगतान कारखाना प्रबंधन द्वारा कराया जाता है) अन्यथा की स्थिति में भारतीय मजदूर संघ के समस्त श्रमिक अपना पंचिंग करके अपने कार्यस्थल पर बैठे रहेंगे।

8) पेराई सत्र 2022-23 में ठेका श्रमिकों द्वारा किये गये ओव्हर टाईम का भुगतान शीघ्र किया जावें।

9) दिवाली बोनस की राशि को बढ़ाकर 30,000 रू. सुनिश्चित किया जावें।

10) क्षेत्रसहायकों का वाहन भत्ता बढ़ाया जावें।

11) कारखाना में कार्यरत् समस्त ठेका श्रमिकों का नियमितीकरण किया जावें एवं ठेका प्रथा को समाप्त किया जावें।

12) सत्र 2023-24 में जिस दिनांक को श्रमिक कार्य पर वापस आये थे उसी दिनांक से मेंटनेंस सत्र 2024-25 में जो कर्मचारी पंचिंग किया है उसी दिनांक से उक्त कर्मचारियों का वेतन दिया जावे।

13) शुगर वितरण कार्य में गन्ना विभाग के कर्मचारियों को लिया जावे।

14) समस्त कर्मचारियों / श्रमिकों को प्रत्येक माह का वेतन 10 तारीख से पूर्व भुगतान किया जावें।

15) भारतीय मजदूर संघ शक्कर कारखाना पण्डरिया को कारखाना परिसर में कार्यालय हेतु भवन उपलब्ध कराया जावें।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK