KABIRDHAM

कल होगी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा: 5279 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, नकल रोकने सख्त निर्देश

कवर्धा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 27 जुलाई को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए व्यापम और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री हर्ष लता वर्मा ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी और सभी केंद्रों में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिले में 16 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 5279 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी, लेकिन परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

अभ्यर्थियों के लिए निर्देश:

  • परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है, ताकि जांच और सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
  • अभ्यर्थी हल्के रंग के आधी बाँह के कपड़े और चप्पल पहनकर आएं।
  • संचार उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि लाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
  • धार्मिक परिधान पहनने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा और सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
  • कान में आभूषण पहनना भी वर्जित रहेगा।

प्रशासनिक तैयारियां:

परीक्षा केंद्रों में नकल और अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL) द्वारा जैमर लगाए जाएंगे। साथ ही, हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर और मैनुअल तलाशी के माध्यम से प्रत्येक अभ्यर्थी की जांच की जाएगी।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

पुलिस व्यवस्था के लिए उप पुलिस अधीक्षक या उससे वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी केवल महिला कर्मियों द्वारा की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित साधन के उपयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK