CRIMEKABIRDHAM

ताला तोड़ उड़ा ले गए लाखों — हुए दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में खाक छान रही पुलिस

कवर्धा (बोड़ला)। ग्राम बोल्दा कला में 7 जून को दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी की वारदात का बोड़ला पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से ₹13 हजार नगद बरामद किया गया है। एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

घटना वाले दिन, प्रार्थी हजारी पटेल अपने पूरे परिवार के साथ सुबह 8:30 बजे खेत में धान रोपने गया था। शाम करीब 6 बजे जब वह घर लौटा तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था और अंदर से ₹2.30 लाख नगद, सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल ₹3.27 लाख कीमती सामान गायब था। प्रार्थी ने तत्काल इसकी शिकायत बोड़ला थाने में दर्ज कराई।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा सुराग

थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 11/2025 धारा 331(3), 305(क) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू की। कबीरधाम एसपी धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, डीएसपी बोड़ला अखिलेश कौशिक एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

जांच के दौरान पुलिस की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम भलपहरी से दो आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मुकेश कुमार उर्फ राजा पटेल (19 वर्ष), पिता आजू पटेल
  2. मन्नू राम पटेल (34 वर्ष), पिता तिजराम पटेल
    (दोनों निवासी: ग्राम भलपहरी, थाना पांडातराई)

बरामदगी:

  • मुकेश के पास से ₹7,000
  • मन्नू के पास से ₹6,000

गोपाल यादव है मास्टरमाइंड, अभी भी फरार

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि चोरी की वारदात उन्होंने गोपाल यादव के साथ मिलकर अंजाम दी थी। उन्होंने बताया कि गोपाल ने चोरी के बाद ₹15,000-₹15,000 देकर बाकी रकम और जेवर अपने पास रख लिए। फिलहाल गोपाल यादव फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 26 जुलाई को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इनकी रही विशेष भूमिका

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चण्ड, उपनिरीक्षक गोविंद चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक उमाशंकर नाग, प्र. आरक्षक नन्हे नेताम, मनोज महोबिया, आरक्षक पूरन डाहिरे, अमर पटेल और सायबर सेल टीम ने इस चोरी की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK