त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025: कबीरधाम जिले में 3594 निर्विरोध निर्वाचित

✅ जनपद सदस्य – 02
✅ सरपंच – 18
✅ पंच – 3574
कवर्धा। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत कबीरधाम जिले में 3594 जनप्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें 2 जनपद सदस्य, 18 सरपंच और 3574 पंच शामिल हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने निर्विरोध निर्वाचन को लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और समन्वय की मिसाल बताते हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन आपसी सहयोग और सौहार्द्र का परिचायक है।
जनपदवार निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति
📌 जनपद पंचायत कवर्धा
- कुल निर्विरोध निर्वाचित – 773
- जनपद सदस्य – 01
- सरपंच – 03
- पंच – 769
📌 जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा
- कुल निर्विरोध निर्वाचित – 819
- जनपद सदस्य – 01
- सरपंच – 03
- पंच – 815
📌 जनपद पंचायत बोड़ला
- कुल निर्विरोध निर्वाचित – 1031
- सरपंच – 03
- पंच – 1028
📌 जनपद पंचायत पंडरिया
- कुल निर्विरोध निर्वाचित – 971
- सरपंच – 09
- पंच – 962
सविरोध निर्वाचन की स्थिति
कबीरधाम जिले में 3149 स्थानों पर सविरोध निर्वाचन होगा, जिसमें 14 जिला पंचायत सदस्य पद भी शामिल हैं।
📌 जनपद पंचायत कवर्धा
- कुल सविरोध निर्वाचन – 764
- जनपद सदस्य – 25
- सरपंच – 102
- पंच – 637
📌 जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा
- कुल सविरोध निर्वाचन – 575
- जनपद सदस्य – 24
- सरपंच – 93
- पंच – 458
📌 जनपद पंचायत बोड़ला
- कुल सविरोध निर्वाचन – 693
- जनपद सदस्य – 25
- सरपंच – 119
- पंच – 549
📌 जनपद पंचायत पंडरिया
- कुल सविरोध निर्वाचन – 1103
- जनपद सदस्य – 25
- सरपंच – 132
- पंच – 946
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का आह्वान
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की और समृद्ध व सशक्त पंचायत प्रणाली के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।