CHHATTISGARHKABIRDHAM

दिल्ली चुनाव की तरह नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का स्कोर रहेगा शून्य : विधायक भावना बोहरा

कवर्धा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार का असर नगरीय निकाय चुनाव में भी देखने को मिलेगा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए कहा कि दिल्ली में खिला कमल अब नगरीय निकाय चुनाव में भी खिलेगा और कांग्रेस का स्कोर शून्य रहेगा।

विधायक बोहरा ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की करारी हार यह दर्शाती है कि जनता ने केवल घोषणाओं की राजनीति को नकार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों पर जनता का विश्वास बढ़ा है, और यही विश्वास अब नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को विजयी बनाएगा।

भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ जरूरी

भावना बोहरा ने पंडरिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11, 12 और 14 में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। उन्होंने पांडातराई में भाजपा की नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सरिता रामकुमार सोनी के समर्थन में रोड शो भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार (केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों में भाजपा सरकार) से ही विकास संभव है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

भावना बोहरा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न विकास की नीति है और न ही नेतृत्व। कांग्रेस की सरकार में पंडरिया और पांडातराई के विकास कार्य ठप हो गए थे, जबकि भाजपा के सुशासन में इन क्षेत्रों को 10-12 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं मिली हैं।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस की भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी वाली राजनीति को नकारने का मन बना लिया है। नगरीय निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएगी और भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएगी।

11 फरवरी को मतदान, 15 फरवरी को नतीजे

भावना बोहरा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 11 फरवरी को भाजपा को वोट देकर 15 फरवरी को ट्रिपल इंजन सरकार बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनता समृद्ध पंडरिया के संकल्प के साथ भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर विकास की राह को मजबूत करेगी।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK