KABIRDHAM

ग्राम महली में शाला प्रवेशोत्सव: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने छात्र-छात्राओं को किया प्रोत्साहित, शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ सरकार के शाला प्रवेशोत्सव अभियान के अंतर्गत पंडरिया विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को ग्राम महली में किया गया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल का वितरण भी किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक बोहरा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा, “शिक्षा व्यक्ति के चरित्र निर्माण के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है। आज के छात्र ही देश के भविष्य हैं और इन्हीं के कंधों पर भारत की प्रगति निर्भर करती है।”

विधायक बोहरा ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षा न केवल ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, सेवा और नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा देती है।

इस अवसर पर उन्होंने ग्राम महली में शाला भवन और एक अतिरिक्त कक्ष के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विस्तार से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा और वातावरण मिलेगा।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ठोस और दूरगामी सुधार कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने पर बल दिया जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को आवश्यक कौशल और ज्ञान प्राप्त हो रहा है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।

विधायक ने जानकारी दी कि समग्र शिक्षा योजना के तहत स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लैब, पुस्तकालय और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में 211 स्कूलों को पीएम-श्री स्कूल के रूप में उन्नत किया जा रहा है। बिलासपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से एजुकेशन सिटी का निर्माण भी प्रगति पर है। इसके अलावा, 5500 से अधिक शिक्षकों की भर्ती और 2600 बीएड धारियों की नियुक्ति की जा रही है, जिससे शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि मिड-डे मील, छात्रवृत्ति योजनाएं और छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण जैसे प्रयासों से शाला शिक्षा प्रणाली सशक्त हुई है और इसका सीधा लाभ छात्रों को मिल रहा है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, पालक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। विधायक बोहरा के संबोधन और शाला विकास कार्यों की घोषणाओं से अभिभावकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK