CHHATTISGARHCRIME

डोंगरगढ़ में ‘संन्यास’ के नाम पर रंगरलियां! आश्रम से सेक्स टॉय और नशा बरामद, संचालक गिरफ्तार

डोंगरगढ़। प्रज्ञा गिरी पहाड़ की तलहटी पर बन रहे एक कथित योग आश्रम पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वहां से आपत्तिजनक सामग्री, सेक्स टॉय, नशीली इंजेक्शन, लगभग दो किलो गांजा और अन्य नशीली दवाइयां बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने आश्रम के संचालक कांति अग्रवाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आश्रम में पिछले कई दिनों से बड़ी संख्या में किशोर और युवा लड़कों का आना-जाना था, जिन्हें नशे की लत लगाई जा रही थी।

युवाओं को नशे की लत लगाने का अड्डा बना था आश्रम

पुलिस को लंबे समय से इस कथित आश्रम पर संदेह था। बीते कुछ हफ्तों में क्षेत्र में नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में युवाओं की बढ़ती संलिप्तता की शिकायतें पुलिस तक पहुंच रही थीं। जाँच के दौरान यह आश्रम संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र नजर आया। लगातार निगरानी के बाद जब पुलिस को पर्याप्त सबूत मिले, तब टीम ने छापामार कार्रवाई की और यह सनसनीखेज खुलासा हुआ।

आश्रम संचालक कांति अग्रवाल उर्फ सोनू गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में आरोपी कांति अग्रवाल ने खुद को योग प्रशिक्षक बताया है। उसने दावा किया कि वह गोवा में एक योग आश्रम चलाता है और डोंगरगढ़ में भी गोवा जैसे ही एक आश्रम की शुरुआत कर रहा था। कांति ने यह भी बताया कि वह दस एनजीओ का डायरेक्टर है और सौ से अधिक देशों की यात्रा कर चुका है। उसके अनुसार कई विदेशी पर्यटक उसके शिष्य हैं।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

विदेशी ड्रग्स कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

कांति अग्रवाल की रहन-सहन और आश्रम की गतिविधियों को देखकर पुलिस को शक है कि वह ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतने कम समय में वह करोड़ों की संपत्ति का मालिक कैसे बन गया।

पुलिस ने गोवा पुलिस से संपर्क कर उसकी गतिविधियों और पुराने रिकॉर्ड की जानकारी मांगी है। साथ ही विदेशों से इसके किसी ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने की संभावनाओं की भी गहन जांच की जा रही है।

पूरे मामले की गंभीरता से जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस आश्रम के जरिए बड़े ड्रग्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने जब्त किए गए नशीले पदार्थों और अन्य सामग्रियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

डोंगरगढ़ क्षेत्र में युवाओं के भविष्य को अंधकार में ढकेल रही इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब अन्य संदिग्ध स्थलों पर भी सघन जांच की तैयारी में है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK