KABIRDHAM

आपातकाल की 50वीं बरसी पर भावुक हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा – कांग्रेस ने लोकतंत्र की आत्मा को रौंदा

कवर्धा। आपातकाल की 50वीं बरसी पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था। इस अवसर पर उन्होंने आपातकाल के विरोध में आवाज उठाने वाले मीसा बंदियों और सेनानियों को सम्मानित किया तथा कलेक्टोरेट परिसर में लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

विधायक बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता की लालच में देश के संविधान, लोकतंत्र, प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिक अधिकारों को कुचल दिया। उन्होंने इसे तानाशाही मानसिकता का प्रतीक बताया और कहा कि यह कोई साधारण निर्णय नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर पूरे देश को डर और दमन के माहौल में झोंक दिया था।

मीसाबंदियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आपातकाल का विरोध करने वाले प्रमुख मीसाबंदी सेनानियों – श्री हरीश लुनिया, श्रीमती कुमारी देवी सोनी और श्री विजय यादव को विधायक भावना बोहरा ने सम्मानित किया। उन्होंने इन सेनानियों के साहस और समर्पण को लोकतंत्र की रक्षा की प्रेरणा बताया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं

भावना बोहरा ने कहा कि आज के भारत में स्थिति पूरी तरह बदली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान हो रहा है। उन्होंने धारा 370 हटाने, नई शिक्षा नीति, तीन तलाक कानून, जातिगत जनगणना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, वक्फ बोर्ड संशोधन जैसे कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने भारत को आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक रूप से सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि आज भारत, जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

उन्होंने “मेक इन इंडिया”, “डिजिटल इंडिया”, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, और अधोसंरचना विकास को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया और कहा कि ये योजनाएं समावेशी और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मजबूत कदम हैं।

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, रोशन दुबे, दीपा धुर्वे, राजेश्वरी धृतलहरे, भाजपा कोषाध्यक्ष रूपेश जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री अजय त्रिपाठी और डीएफओ श्री निखिल अग्रवाल भी शामिल हुए।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK