राकेश (सोनू) चंद्रवंशी बने युवा कुर्मी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

कवर्धा। कुर्मी समाज के लिए गौरव का विषय है कि कवर्धा निवासी राकेश (सोनू) चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समाजजनों में हर्ष का माहौल है और युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, केंद्रीय व राज्य स्तरीय प्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय समाजजनों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश (सोनू) चंद्रवंशी ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनका उद्देश्य समाज के युवाओं को संगठित कर सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना तथा कुर्मी समाज को और अधिक सशक्त एवं प्रगतिशील बनाना है।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयास से ही संभव है और यह जिम्मेदारी समाज के हर युवा की है। नियुक्ति को समाज में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे युवाओं को नेतृत्व और समाजसेवा के लिए नई दिशा मिलेगी।



