KABIRDHAM

भोरमदेव पदयात्रा की तैयारी पूर्ण गति पर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर श्रद्धालुओं को मिलेगी सभी सुविधाएं

भोरमदेव मंदिर में ठहरने, भोजन, चिकित्सा, पेयजल और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित; 14 जुलाई को होगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

कवर्धा। श्रावण मास के पहले सोमवार 14 जुलाई को आयोजित होने वाली बूढ़ा महादेव से भोरमदेव मंदिर तक की परंपरागत पदयात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष निर्देश पर श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए ठहरने, भोजन, चिकित्सा, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने भोरमदेव मंदिर परिसर और मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसके लिए सभी कार्य सावन आरंभ होने से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
  • अमरकंटक से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए भोरमदेव में वॉटरप्रूफ डोम, रात्रि विश्राम, स्वल्पाहार, भोजन, पेयजल और चिकित्सा की निःशुल्क सुविधा होगी।
  • कवर्धा में चार स्थानों—कृषि उपज मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर सामुदायिक भवन, वीर सावरकर भवन और यूथ क्लब—में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
  • राजानावागांव के अजीविका केंद्र डोम में लगभग 2000 श्रद्धालुओं के लिए ठहरने एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

पुलिस गश्त और यातायात प्रबंधन

पूरे मार्ग में सुरक्षा के मद्देनज़र 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, फायर बिग्रेड, व आपातकालीन चिकित्सा दल तैनात रहेंगे। विशेषकर कांवड़ यात्रा मार्ग में ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं।

एनसीसी-एनएसएस सहित संस्थाएं होंगी सहभागी

कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि इस आयोजन में समाजसेवी संस्थाएं जैसे एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, रेडक्रॉस, हरीतिमा, नेहरू युवा केंद्र आदि को सेवा कार्य में जोड़ा जाएगा। निजी चिकित्सालयों से भी समन्वय स्थापित कर मेडिकल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

बस सेवाएं और अस्थायी परमिट

कवर्धा से अमरकंटक एवं रायपुर से अमरकंटक तक अस्थायी बस परमिट जारी कर परिवहन व्यवस्था की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई कठिनाई न हो।

प्रमुख गांवों में भी की जा रही व्यवस्थाएं

अमरकंटक से पदयात्रा मार्ग पर पड़ने वाले ग्राम लमनी, खुड़िया, पंडरिया, कुई, पोलमी, डोंगरिया, खड़ौदा, सिल्हाटी, पोड़ी, राजानावागांव, खरहट्टा, सिंघनपुरी, समनापुरी, अमलीडीह, बरपेलाटोला, रेंगाखार खुर्द एवं कोड़ार में पेयजल, ठहरने एवं स्वच्छ शौचालय की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

विशेष निर्देश

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भोरमदेव मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन, सजावट, डस्टबिन, पेयजल, बिजली एवं एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था समय पर पूर्ण की जाए। पदयात्रियों के लिए फर्स्ट एड बॉक्स, एंबुलेंस, डॉक्टर व जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उपस्थित

निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में डीएफओ निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधिगण मनीराम साहू, लोकचंद साहू, खिलेश्वर साहू, मोहन ठाकुर सहित विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK