कवर्धा। आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा थाना पंडरिया क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी भूपत सिंह के नेतृत्व में यह मार्च आयोजित किया गया।
फ्लैग मार्च समरूपारा, गोपी बंद पारा, कुशल बंद पारा सहित नगर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन तिवारी के साथ पुलिस बल के जवानों ने नगर में गश्त की और आम नागरिकों से संवाद किया।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना था। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख स्थानों पर सतर्कता बरतते हुए निगरानी रखी।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी भूपत सिंह, थाना प्रभारी नितिन तिवारी सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।