KABIRDHAM

नगर पालिका चुनाव : पवन जायसवाल बने उपाध्यक्ष, मनीषा साहू और रिंकेश वैष्णव अपील समिति सदस्य निर्वाचित

कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा के प्रथम सम्मेलन में उपाध्यक्ष और अपील समिति सदस्यों का निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी अपर कलेक्टर नरेंद्र पैंकरा की उपस्थिति में नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान अध्यक्ष सहित 26 पार्षद उपस्थित रहे, जबकि 1 पार्षद अनुपस्थित रहा।

उपाध्यक्ष पद पर पवन जायसवाल की जीत

नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे—
✅ धर्मेन्द्र बिन्नू तिवारी (कांग्रेस पार्टी)
✅ पवन कुमार जायसवाल (भारतीय जनता पार्टी)

मतदान में धर्मेन्द्र बिन्नू तिवारी को 06 मत और पवन कुमार जायसवाल को 21 मत प्राप्त हुए। स्पष्ट बहुमत से पवन कुमार जायसवाल विजयी घोषित किए गए और नगर पालिका उपाध्यक्ष बने।

अपील समिति सदस्य पद पर भाजपा का दबदबा

अपील समिति के दो सदस्य चुने जाने थे, जिसके लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे—

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

🔹 भीखम दास कोसले (कांग्रेस) – 5 मत
🔹 श्रीमती सीता धुर्वे (कांग्रेस) – 5 मत
🔹 श्रीमती मनीषा साहू (भाजपा) – 21 मत
🔹 रिंकेश वैष्णव (भाजपा) – 21 मत

मतदान में भारतीय जनता पार्टी की मनीषा साहू और रिंकेश वैष्णव को सर्वाधिक 21-21 मत मिले, जिससे वे अपील समिति के सदस्य निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सभी पार्षदगण और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अध्यक्ष सहित नगर के वरिष्ठ नेताओं ने पवन जायसवाल, मनीषा साहू और रिंकेश वैष्णव को उनकी जीत पर बधाई दी और आशा जताई कि वे नगर विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका में अपना दबदबा कायम रखा, क्योंकि उपाध्यक्ष और अपील समिति दोनों ही पदों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK