CHHATTISGARHKABIRDHAM

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में उठाए सड़क, स्वास्थ्य और धोखाधड़ी के मुद्दे

रायपुर/कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और दुर्ग संभाग में नागरिकों के साथ हुई धोखाधड़ी जैसे अहम मुद्दों को उठाया। इस पर सरकार की ओर से डिप्टी सीएम विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब प्रस्तुत किए।

दुर्ग संभाग में धोखाधड़ी के 7 मामले, 13 गिरफ्तार

भावना बोहरा ने सवाल किया कि 1 जनवरी 2024 से 1 फरवरी 2025 के बीच दुर्ग संभाग में नागरिकों से चिटफंड कंपनियों या अन्य संस्थाओं द्वारा कितनी धोखाधड़ी की गई? इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी दी कि उक्त अवधि में 7 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 2 नए प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, जबकि 5 मामलों की जांच जारी है। इन मामलों में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, धोखाधड़ी की गई राशि की कोई भी रिकवरी नहीं हुई है।

    पंडरिया विधानसभा में 63.20 किमी सड़क मरम्मत को मंजूरी

    भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के रखरखाव और नवीनीकरण से जुड़ा सवाल उठाया।
    डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जवाब दिया कि पंडरिया विधानसभा में कुल 147 सड़कें हैं, जिनमें से 119 सड़कों की मरम्मत पहले ही स्वीकृत हो चुकी है। वर्ष 2024-25 में 13 सड़कों को मरम्मत के लिए मंजूरी दी गई। कुल 637.88 किमी लंबी सड़कों में से 63.20 किमी की मरम्मत होगी।

      क्षेत्रवार स्वीकृत सड़कें:

      THE PUBLIC NEWS
      the voice of public
      WhatsApp
      📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
      जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
      Follow करें
      📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
      • कवर्धा विकासखंड: 5 सड़कें (12.60 किमी)
      • पंडरिया विकासखंड: 4 सड़कें (28.85 किमी)
      • सहसपुर लोहारा विकासखंड: 4 सड़कें (21.75 किमी)

      राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 3245.44 लाख खर्च

      भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च और शिकायतों को लेकर भी सवाल उठाए।
      स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 2023-24 में जिले को ₹1339.00 लाख और 2024-25 में ₹1906.44 लाख मिले। सभी राशि स्वास्थ्य योजनाओं पर खर्च हो चुकी है। राशि खर्च को लेकर कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई।

        स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विकासखंडवार राशि आवंटन:

        • पंडरिया: ₹441.72 लाख
        • सहसपुर लोहारा: ₹343.66 लाख
        • पिपरिया (कवर्धा): ₹275.09 लाख
        • बोड़ला: ₹439.33 लाख
        • जिला अस्पताल कबीरधाम: ₹129.98 लाख
        • NUHS कवर्धा: ₹85.24 लाख
        • DPMU कवर्धा: ₹1530.42 लाख

        About Author
        रुपेश चन्द्रवंशी

        रुपेश चन्द्रवंशी

        खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
        12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
        जुड़ें:
        लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

        लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

        कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

        समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

        📢
        जनता की आवाज़
        आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
        क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
        सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
        ⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
        📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

        Related Articles

        Leave a Reply

        Back to top button

        Discover more from THE PUBLIC NEWS

        Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

        Continue reading

        Enable Notifications OK