CHHATTISGARHKABIRDHAM

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया जिला पंचायत प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन, कहा— ‘प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जनता है तैयार’

कवर्धा। नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। आगामी 17 फरवरी से पंचायत चुनाव शुरू होंगे, जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के समर्थन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सोमवार को कबीरधाम जिला कार्यालय, कवर्धा में आयोजित नामांकन रैली में भाग लिया।

इस दौरान जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से दीपा धुर्वे, क्षेत्र क्रमांक 2 से उत्तरा साहू, क्षेत्र क्रमांक 4 से राजेश्वरी महेंद्र कुमार धृतलहरे, क्षेत्र क्रमांक 12 से रोशन दुबे, एवं क्षेत्र क्रमांक 13 से राजकुमारी राजेन्द्र साहू के नामांकन दाखिल करने के लिए आयोजित रैली में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय जनता मौजूद रही।

भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित : भावना बोहरा

नामांकन रैली को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा,
“आज की रैली में उमड़ी भीड़ यह दर्शाती है कि जनता भाजपा के साथ है। भाजपा की सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, उससे हर गांव और हर नागरिक लाभान्वित हुआ है। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जनता भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने जा रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “विगत चुनाव में मैंने भी जिला पंचायत से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी और जनता ने मुझे अपार समर्थन दिया। आज भी क्षेत्र के लोगों का वही उत्साह देखकर मैं विश्वास के साथ कह सकती हूँ कि आगामी पंचायत चुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।”

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

विकास कार्यों की लंबी सूची, जनता को मिलीं सुविधाएं

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका सीधा लाभ ग्रामीण जनता को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि—

  • स्वास्थ्य सेवाएं: क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई, जिससे हजारों परिवारों को आपातकालीन परिस्थितियों में मदद मिली।
  • महिला सशक्तिकरण: ग्रामीण छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए तीन निःशुल्क बस सेवाओं की शुरुआत की गई, जिसमें अब 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) से चार अतिरिक्त बसें जोड़ी जाएंगी।
  • आदिवासी समुदाय के लिए योजनाएं: जनजातीय परंपरा और संस्कृति को सहेजने के लिए आदिवासी सम्मान समारोह आयोजित किए गए और निशुल्क उपकरण वितरण कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया।

पंडरिया विधानसभा में करोड़ों के विकास कार्य

भावना बोहरा ने बताया कि पिछले एक वर्ष में पंडरिया विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि—

  • महिलाओं के लिए: ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत पंडरिया की 1.25 लाख महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹12,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
  • कृषि और आवास: कुई-कुकदुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 3,342 आवासों की स्वीकृति मिली है, वहीं पंडरिया विधानसभा के 14,088 परिवारों को आवास निर्माण की पहली किश्त जारी की जा चुकी है।
  • सड़क एवं आधारभूत संरचना: 22 सड़कों के डामरीकरण हेतु ₹58 करोड़ और विधायक निधि से ₹4 करोड़ की राशि मंजूर की गई है।
  • सिंचाई परियोजनाएं: बकेला हाफ नदी बैराज परियोजना, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण सहित अन्य परियोजनाओं के लिए ₹100 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।
  • शिक्षा के लिए बजट: शासकीय स्कूलों के उन्नयन के लिए ₹2.53 करोड़, महतारी सदन योजना के तहत ₹74 लाख, एवं क्षमता विकास मद के तहत ₹1 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार का दावा

भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा केंद्र, राज्य और स्थानीय स्तर पर एक मजबूत ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा सरकार के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कर हम इस विकास यात्रा को और आगे बढ़ाएंगे।”

भाजपा की जीत का भरोसा

रैली के अंत में विधायक भावना बोहरा ने जनता से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा,
“हमने हरसंभव प्रयास किया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई। जनता ने हमें पहले भी समर्थन दिया और हमें विश्वास है कि आगामी पंचायत चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।”

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK