KABIRDHAM

कलेक्टर के निर्देश पर औषधि प्रशासन विभाग ने होटलों एवं मिष्ठान दुकानों का किया निरीक्षण

खाद्य पदार्थो का लिया गया नमूना, दुकान संचालकों को स्वच्छता और मिठाई निर्माण एवं अवसान तिथि अंकित करने के दिए निर्देश

कवर्धा। आगामी त्यौहार में जिले में अमानक मिठाई व खाद्य पदार्थ बिकने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर नमूना लिया जा रहा है। कवर्धा एसडीएम अनुपम टोप्पों के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार में जिले में अमानक मिठाई व खाद्य पदार्थ बिकने की संभावना को देखते हुए जितेन्द्र कुमार नेले वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार साहू एवं अंकित गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कवर्धा, पांडातराई, पंडरिया, बोड़ला, सहसपुर लोहारा एवं कुंडा के मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। कवर्धा शहर के न्यू कल्पना रेस्टोरेंट का छेना कलाकंद, श्रीधर जोधपुरी स्वीट्स से पेड़ा, बिकानेर स्वीट्स से मिक्चर, कल्पना रेस्टोरेंट से रस माधुरी, सिया स्वीट्स से बूंदी का नमूना लिया एवं निरीक्षण किया गया। मिठाई दुकान संचालकों को साफ सफाई बनाएं रखने, हैण्ड ग्लब एवं कैप पहनने, मिठाइयों के निर्माण एवं अवसान तिथि अंकित करने, त्यौहारी सीजन में शुध्द मिठाई का ही विक्रय करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि अखबार, पेपर को प्रिंट करने के लिए उपयोग की जाने वाली स्याही में हानिकारक रसायन एवं कई तरह के हानिकारक रंजक होते है, जो तेल के साथ मिल जाते है और खाने के जरिये हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते है जिससे हमारे शरीर में पाचन संबंधी विकार, टॉक्सिसिटी, विभिन्न कैंसर, महत्वपूर्ण अंगों की विफलता तथा प्रतिरक्षा तंत्र का कमजोर होना जैसे विभिन्न प्रकार की बीमारियों होने की संभावना रहती है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जिला कबीरधाम सामान्यजन एवं खाद्य कारोबारियों से अपील करता है कि खाने के स्टॉल से खाने-पीने की चीजें लेने-देने के लिए अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज, पेपर का उपयोग ना करे और यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता ऐसा करता है तो उसको इसके दुष्प्रभाव की जानकारी दे। उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताये और उसे ऐसा न करने की सलाह दे। खाद्य व्यपारियों को मानक स्तर के खाद्य सामाग्री विक्रय करने, साफ सफाई रखने, बिना अनुज्ञप्ति, पंजीयन व्यापार न करने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यावाही के दौरान बिसौहा राम धुर्वे सहायक ग्रेड, उपस्थित थे।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK