KABIRDHAM

श्रावण सोमवार पर महादेव घाट में शिवभक्तों की सेवा में जुटा चंद्रनाहू कुर्मी समाज, भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

कवर्धा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जालेश्वर महादेव घाट, डोंगरिया में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर चंद्रनाहू युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और समाज के इस पुण्य प्रयास की सराहना की।

सुबह से ही डोंगरिया स्थित जालेश्वर घाट पर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने समाज द्वारा लगाए गए भंडारे में शामिल होकर गरमागरम भोजन और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूरी, सब्जी, हलवा, केला सहित विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।

भंडारे के आयोजन में समाज के युवाओं ने पूरे समर्पण के साथ सेवा दी। किसी ने भोजन परोसा, किसी ने पानी बांटा, तो कोई श्रद्धालुओं की कतार को व्यवस्थित करता नजर आया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में युवाओं ने सेवा भाव से कार्य करते हुए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

चंद्रनाहू युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल श्रावण मास में समाज द्वारा यह आयोजन किया जाता है, ताकि शिवभक्तों को प्रसाद के माध्यम से सेवा दी जा सके और धार्मिक भावना के साथ सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिले।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

श्रद्धालुओं ने भंडारे की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रावण सोमवार जैसे पावन अवसर पर ऐसे आयोजन पुण्य के साथ-साथ सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।

गांव-गांव से पहुंचे शिवभक्तों ने जताया आभार

इस अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु, कांवड़िए और साधु-संत भी पहुंचे। सभी ने भंडारे की सेवा और समाज के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK