सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला सूरजपुर जिले से सामने आया है, जहां तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को सोमवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
बाबू पर आरोप है कि वह किसान से भूमि नामांतरण की प्रक्रिया में फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 25 हजार रुपये की डिमांड कर रहा था। परेशान किसान ने मामले की शिकायत रायपुर ACB कार्यालय में दर्ज कराई थी। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और सूरजपुर तहसील परिसर में ही आरोपी को रिश्वत लेते धर दबोचा।
किसान ने दिखाई हिम्मत, ACB ने मारी दबिश
ACB की टीम सुबह से ही सूरजपुर तहसील कार्यालय की निगरानी कर रही थी। तयशुदा राशि जैसे ही बाबू ने किसान से ली, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है और पूरी कार्रवाई की विडियोग्राफी भी की गई है।
तहसील परिसर में हड़कंप, अब बढ़ेगी पूछताछ
ACB की कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में और भी नाम सामने आ सकते हैं, तहसीलदार समेत अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।