CHHATTISGARHKABIRDHAM

नगर पालिका चुनाव: भाजपा चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन, जीत के लिए रणनीति तेज

कवर्धा। नगर पालिका चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में महावीर स्वामी चौक स्थित रूप जीवन अस्पताल परिसर में भाजपा चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया।

जिला निर्वाचन प्रभारी लोकेश कावड़िया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सभी 27 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी, भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रचार अभियान की हुई शुरुआत

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद ऋषभ देव चौक से गुरु नानक चौक तक रैली निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ प्रचार अभियान की शुरुआत की।

भाजपा नेता बोले: चुनाव को हल्के में नहीं लेंगे, 100% जीत तय

चुनाव प्रभारी लोकेश कावड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा:

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

“भारतीय जनता पार्टी कभी भी किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेती। कार्यकर्ता अपनी मेहनत से जीत दिलाते हैं। केंद्र और राज्य—दोनों जगह भाजपा की सरकार है, इसलिए हमारी जीत तय है। नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनने के बाद कवर्धा का विकास तीव्र गति से होगा।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश में हुए सकारात्मक कार्यों और छत्तीसगढ़ सरकार की विकासशील नीतियों को जनता के सामने रखना होगा।

जिला अध्यक्ष बोले: कांग्रेस ने शहर को किया बर्बाद

भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि

“कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों में नगर का विकास बाधित हो गया। भय, भ्रष्टाचार और तानाशाही के अलावा कांग्रेस ने कवर्धा को कुछ नहीं दिया। जनता जानती है कि कांग्रेस के जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी छोड़कर भाग गए थे। इस बार जनता उनसे हिसाब लेगी। भाजपा का कमल नगर पालिका में लहराने ही वाला है।”

उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मनहरण कौशिक, मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, डॉ. अतुल देव वर्मा, रुपेश जैन, संजय देसाई, बलबीर खनुजा, सचिन गुप्ता, मंजीत बैरागी, अश्वनी देवांगन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा की रणनीति और अगला कदम

भाजपा अब जनसंपर्क अभियान तेज करेगी और प्रत्येक वार्ड में व्यापक प्रचार करेगी। पार्टी की योजना है कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर समर्थन जुटाया जाए।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK