CHHATTISGARHCRIME

बिलासपुर: पंचायत चुनाव के दौरान अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब निर्माण पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी के निर्देश पर आबकारी टीम ने बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पासीद और बोदरी थाना क्षेत्र के चकरभाठा में छापेमारी की।

इस दौरान 54 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब और 750 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। विभाग ने इस मामले में दो प्रकरण दर्ज किए हैं।

गांव में दबिश, महुआ शराब और लहान जब्त

टीम ने पासीद गांव में देवचंद्र साहू के घर से 9 लीटर महुआ शराब बरामद की। इसके अलावा लावारिस हालत में 45 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं, नाला किनारे प्लास्टिक डिब्बों में रखे गए 750 किलो महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

गनियारी में 8,700 किलो महुआ लहान बरामद

कोटा क्षेत्र के गनियारी गांव में पंचायत चुनाव के दौरान खपाने के लिए शराब बनाई जा रही थी। सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने गांव के लोगों की मदद से तालाब में छिपाकर रखा गया 8700 किलो महुआ लहान बरामद कर नष्ट कर दिया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

कंचनपुर में 22 लीटर महुआ शराब जब्त

जूनापारा क्षेत्र के कंचनपुर गांव में ग्रामीण करण सिंह के घर से 22 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी ने शराब छुपाकर रखने की बात कबूल की, जिसके बाद टीम ने शराब और उसे बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए बर्तन भी जब्त कर लिए।

अधिकारी बोले: सख्ती से होगी कार्रवाई

सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। विभाग लगातार अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर नजर बनाए हुए है।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल, मुख्य आरक्षक अनिल पांडेय और राहुल दुबे का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार छापेमारी जारी रहेगी।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK