कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

IPS Transfer List : छत्तीसगढ़ में 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कवर्धा को मिले नए एसपी जितेंद्र कुमार यादव

रायपुर/कवर्धा। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP), पुलिस महानिरीक्षकों (IG) एवं पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कबीरधाम (कवर्धा) जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिला है।

कवर्धा में बड़ा बदलाव

सरकार ने बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (2018 बैच) को कबीरधाम (कवर्धा) का नया एसपी नियुक्त किया है। वहीं कबीरधाम के वर्तमान एसपी धर्मेंद्र छवई (2012 बैच) का तबादला कर उन्हें सेनानी, 8वीं वाहिनी, छसबल, राजनांदगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2018 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव मूलतः जशपुर जिले के निवासी हैं। वे वेटरिनरी साइंस के गोल्ड मेडलिस्ट हैं तथा यूपीएससी में पहले आईआरएस और बाद में आईपीएस के लिए चयनित हुए। बीजापुर में पदस्थापना के दौरान उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। अब वे कबीरधाम जिले की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

24 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची

क्र.अधिकारीवर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापना
1अजय कुमार यादव (2004)निदेशक, राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरीपुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज
2बालाजी राव सोमावर (2007)आईजी, राजनांदगांव रेंजआईजी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
3प्रशांत कुमार अग्रवाल (2008)आईजी, छसबल बस्तर क्षेत्रआईजी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
4प्रशांत कुमार ठाकुर (2011)एसपी, सूरजपुरउप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
5रामकृष्ण साहू (2012)एसपी, बेमेतराउप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
6धर्मेंद्र छवई (2012)एसपी, कबीरधामसेनानी, 8वीं वाहिनी, छसबल, राजनांदगांव
7श्वेता राजमणि (2012)सेनानी, 19वीं वाहिनी, करनपुरउप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल, जगदलपुर
8राजेश कुकरेजा (2004)सेनानी, प्रथम वाहिनी, भिलाईउप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
9भावना गुप्ता (2014)एसपी, बलौदाबाजार-भाटापारासहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
10चन्द्रमोहन सिंह (2014)निदेशक, ट्रेनिंग/ऑपरेशनएसपी, दंतेवाड़ा
11रवि कुमार कुर्रे (2014)एसपी, कोरियासहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
12सुरज सिंह परिहार (2015)एसपी, धमतरीसेनानी, 4वीं वाहिनी, माना
13त्रिलोक बंसल (2016)एसपी, एसटीएफ, दुर्गएसपी, बेमेतरा
14सुनील शर्मा (2017)सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालयएसपी, सारंगढ़-बिलाईगढ़
15जितेंद्र कुमार यादव (2018)एसपी, बीजापुरएसपी, कबीरधाम
16चव्हान किरण गंगाराम (2018)एसपी, सुकमाएसपी, बालोद
17योगेश कुमार पटेल (2018)एसपी, बालोदएसपी, सूरजपुर
18राय गौरव रामप्रवेश (2019)एसपी, दंतेवाड़ाएसपी, बलौदाबाजार-भाटापारा
19उमेश प्रसाद गुप्ता (2020)पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुरएसपी, बीजापुर
20मयंक गुर्जर (2020)पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुरएसपी, सुकमा
21संदीप कुमार पटेल (2020)पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुरएसपी, नारायणपुर
22रॉबिन्सन गुरिया (2020)एसपी, नारायणपुरपुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर
23भावना पाण्डेयसहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखाएसपी, धमतरी
24हरीश राठौरएसपी, मुख्यमंत्री सुरक्षाएसपी, कोरिया

कवर्धा पर रहेगी नजर

कवर्धा जिले में हाल के दिनों में कई संवेदनशील मामलों के चलते कानून-व्यवस्था महत्वपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में नए एसपी जितेंद्र कुमार यादव के सामने अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग को मजबूत करने और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की चुनौती होगी। वहीं धर्मेंद्र छवई अब छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading